Barharia Siwan News

बड़हरिया में पत्रकार विक्रम जोशी हत्याकांड मामले मे सीबीआई जांच को ले पत्रकारों ने की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान :- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में विक्रम जोशी नामक पत्रकार की हत्या के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश है लिहाजा गुरुवार को बड़हरिया में पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए पत्रकार आर्थिक सहायता समूह एवं उत्थान मंच के बैनर तले विशेष बैठक बुला पहले तो शोक सभा का आयोजन किया l तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और फिर इसके बाद पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पत्रकार की हत्या के लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार संगठन के अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि विक्रम जोशी की हत्या में सरासर प्रशासन की बड़ी लापरवाही है और इसके लिए प्रशासन ही जिम्मेदार है वही सचिव आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों की हत्या तो सरकार और शासन सत्ता के सफेदपोश चेहरों की चाहत होती है जल्द सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए । दोषियों को फांसी होनी चाहिए । इस अवसर पर नियाज अहमद न वरिष्ठ पत्रकार परमात्मा पांडेय, सिराजुल हक, राकेश रंजन गिरि तथा मोहम्मद फारुख ने कहां की दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026