परवेज अख्तर/सिवान :- शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज को सिवान कोर्ट लेकर कारा ले जाने के दौरान दाहा नदी पुल के पास चौकीदार से हाथ छुड़ा आरोपित फरार हो गया। फरार बंदी उत्तर प्रदेश के धनकटा थाने के नाथनगर गांव का बिट्टू सहनी बताया जा रहा है। मामले में बताया जाता है कि दरौली पुलिस थाना क्षेत्र के खौराटी गांव से सोमवार को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। प्राथमिकी के बाद चार बजे अपराह्न में तीन चौकीदार वृजराज सहनी, नेऊर पासवान एवं मुन्ना मांझी के साथ सिवान कोर्ट में ले गए। मुन्ना मांझी चौकीदार कागज प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोर्ट में ही रह गया। वृजराज व नेऊर चकुदार शराब धंधेबाज को कारा ले जा रहे थे कि दाहा नदी पुल से शराब धंधेबाज कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…