Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुखिया पर किया जानलेवा, स्थित गंभीर, तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के ओपी क्षेत्र के खवासपुर मालिकाना गंडक नहर पुल के पास से शुक्रवार की शाम बाइक से जा रहे मुखिया वीरेंद्र साह पर आधा दर्जन अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए बसंतपुर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ सदर अस्पताल में पहुंचे तीन आरोपितों को नगर थाना और लकड़ीनबीगंज ओपी प्रभारी ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में यह दृश्य देखकर भगदड़ मच गई। देखते ही देखते अस्पताल के इमरजेंसी के समक्ष लोगों और पुलिस फोर्स की भीड़ लग गई। हो हल्ला सुनकर आने जाने वाले लोगों की भीड़ भी अस्पताल में हो रहे हंगामे को देखने के लिए सड़क पर रुक गए। मामले में खबर प्रेषण तक तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया गया था। बताया जाता है कि मुखिया वीरेंद्र सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने खवासपुर मालिकाना गंडक नहर पुल के पास रोक कर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद शोर सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो पिटाई करने वाले सभी वहां से फरार हो गए। मुखिया को बेहोश देखकर लोगों ने इलाज के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मुखिया के भाई नंदकिशोर साह एवं भतीजा विजय साह

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026