परवेज अख्तर/सिवान : शहर के डीएवी पीजी कॉलेज गेट पर सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन(अइसा) नेताओं ने सत्र 2017-20 का रिजल्ट जारी करने व 2018-21 का परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पंडित ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण सत्र 2017 20 का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। इससे छात्रों के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि सत्र 2018-21 के छात्रों का परीक्षा फॉर्म अभी तक नहीं भरा जा रहा है, जिससे छात्र अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान हैं। इस संबंध में प्राचार्य डॉ अजय कुमार पंडित ने बताया कि 7 जनवरी को विश्वविद्यालय द्वारा 2017-20 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…