परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार से एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है की जहाँ प्रशासन से बेखौफ आपराधियों ने सरेशाम दुकान में घुस एक कपड़ा व्यवसायी को गोली मार दी है।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित रंजीत रेडीमेड दुकान के मालिक सुरेंद्र शर्मा जो भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी हैं।
सोमवार की शाम अपने दुकान में बैठे थे तभी पल्सर सवार दो अपराधी उनके दुकान में आ धमके और जैकेट दिखाने के लिए बोला। उन्होंने जैकेट दिखाया और इसी क्रम में जैकेट के पैसे के लिए उनलोगों से नोकझोक हुई तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी। तीनो गोली उनके पैर में लगी है।
जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें बसंतपुर पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।वहीं घटना की सूचना पर बसंतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुँच मामले की छानबीन में जुटे हुए है।विगत कुछ महीनों से बसंतपुर में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओ को अंजाम दे रहेहैं।जिससे लोगों मे दहशत का माहौल कायम हो गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…