छपरा : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है.
सोमवार की सुबह अपराधियों ने एक महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना परसा थाना इलाके के बजदहिया के पास की है, जहां अपराधियों ने शिक्षिका को गोलियों से भून दिया.
मृतक शिक्षिका की पहचान बनकेरवा के रहने वाली 23 साल के प्रमिला के रुप में की गई है. प्रमिला ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी और सोमवार को भी वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए ही जा रही थी,तभी अपराधियों ने रास्ते में उसे गोलियों से भून दिया.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे 6 गोली मारी, जिससे उसकी स्पॉट डेथ हो गई. प्रमिला की हत्या की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है,लेकिन अभी तक घटना के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है मौके पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने दल बल के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…