बड़ी खबर

कैफ ने की एसआईटी का गठित कर निष्पक्ष तरीके से जांच की मांग

परवेज अख्तर/सिवान : यूसुफ हत्याकांड में छह आरोपितों में चार ने अबतक कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसमें रौनक ने पहले सरेंडर किया था, जबकि तीन आरोपितों में मोहम्मद कैफ, मकबुल उर्फ बिल्ला एवं इस्माइल ने सोमवार को सरेंडर कर दिया। इस दौरान मोहम्मद कैफ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे राजनीति के तहत फंसाया गया है। मैं इस मामले में निर्दोष हूं। एक अच्छे क्रिकेटर की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। कैफ ने एसपी से इस मामले की जांच एसआइटी बनाकर करने की मांग की। कहा कि सीबीआइ जांच हो या सीआइडी जांच मैं निर्दोष हूं। गौर करने वाली बात है कि मो. कैफ उर्फ बंटी की मां ने सात फरवरी को एसपी कार्यालय पहुंच कर बेटे की बेगुनाही के सबूत पुलिस अधीक्षक को सौंपने की कोशिश की थी, लेकिन एसपी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी । इसके बाद बंटी की मां लाडली ने मीडिया के समक्ष अपने बेटे को बेगुनाह बताया था। अगले दिन दक्षिण टोला निवासी कयूम उर्फ स्टार की मां अपने पुत्र की बेगुनाही के सबूत लेकर एसपी नवीन चंद्र झा से मिलने पहुंची थी। इस दौरान स्टार की मां ने भी एसपी से मामले की निष्पक्षता से जांच करने की मांग की। बता दें कि एक फरवरी की रात में दखिन टोला में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के चचेरा भतीजा यूसुफ की हत्या हुई थी। इस मामले में उसके दादा के लिखित आवेदन पर छह लोगों को आरोपित किया गया था, सभी शहर के दक्षिण टोला निवासी हैं। पुलिस ने इस हत्याकांड में इश्तेहार की कार्रवाई भी कर चुकी है। कुर्की के डर से एक आरोपित रौनक ने शुक्रवार को ही कोर्ट में सरेंडर किया था, जबकि अन्य तीन ने सोमवार को सरेंडर किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026