Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैनगंज में शारदीय नवरात्र के सप्तमी पर निकाली कलश यात्रा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज प्रखंड के खानपुर खैराटी गांव में शारदीय नवरात्र के सप्तमी के अवसर पर शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा खानपुर खैराटी यादव मोहल्ला, थाना, हुसैनगंज चट्टी, बाजार होते हुए गड़ार शिव मंदिर के पास स्थित दाहा नदी में जल भरने के बाद बैकुंठपुर, बल्ली, हुसैनगंज होते हुए पुन: पूजा स्थल पर पहुंची जहां पूजा अर्चना के बाद मां का पट खोला गया। मां का पट खुलते ही दर्शन को ले काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सन्नी यादव ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी नवरात्र पर देवी- देवताओं की पूजा विधि-विधान की जा रही है। इस बार कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं रही। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच 15 सौ मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया टुन्ना अंसारी, रंजन साह, सत्येंद्र साह, कुंदन कुमार यादव, रोहित यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024