परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के शिवधारहता गांव में स्थित काली मंदिर के परिसर में स्थित बड़ का पेड़ मंगलवार की देर शाम लगातार हो रही बारिश से गिर गया.यह बड़ का पेड़ काली मंदिर पर गिर गया. जिससे शिवधरहाता काली मंदिर भी टूट गया. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह बड़ का पेड़ करीब 120 साल पुराना है. पेड़ गिरने से उठी आवाज से ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गयी.
सामाजिक कार्यकर्ता नीरज मिश्र ने बताया कि किसी आदमी को नुकसान तो नहीं हुआ है. लेकिन काली मंदिर पेड़ गिरने से टूट गया है. इस मौके पर नीरज मिश्र, अनुपम सिंह, मुकेश सिंह, अरविंद प्रसाद, अनिल मिश्र, विजय सिंह, दीपरंजन सिंह, रोहित सिंह, पंकज सिंह, अमलेश मिश्र सहित दर्जनों लोग एकत्रित हो गए. ग्रामीण काली मंदिर से पेड़ हटाने का जुगत भिड़ा रहे हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…