परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के चिताखाल गांव में समाज को झकझोर कर रखने वाला मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने जमीन बेचने से नाराज होकर अपनी मां को तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा. घटना की जानकारी लोगो को तब हुई जब बेटियां अपनी मां से मिलने मायके आयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चिताखाल गांव निवासी परमहंस नाथ तिवारी के इकलौता पुत्र हरिशंकर तिवारी (28) ने अपनी मां शिला देवी देवी को कमरे में बंद कर दिया था.
पीड़िता की बेटी रानी देवी जब अपने मां से मिलने पहुंची तब घटना की सारी जानकारी हुयी. पुलिस का कहना है की रानी देवी ने अपने लिखे आवेदन में कहा कि उसका इकलौता भाई जमीन बेचने से काफी नाराज था और उसने 3 दिनों से मां को कमरे में बंद कर उसे तरह-तरह की प्रताड़ना दे रहा था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाअध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, एसआई श्रवण कुमार पाल व एएसआई विनय कुमार ने दरवाजा खोल कर वृद्ध को बाहर निकाला तथा आरोपी हरिशंकर तिवारी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…