crime scene tape focus on word 'crime' in cenematic dark tone with copy space
सिवान : सिवान जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, नाथुछाप गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. इस घटना के संदर्भ में जानकारी मिली है कि जमीन जायदाद की लालच में बेटे ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था, जिसके कारण बेटे ने अपने ही बाप की हत्या कर दी.
इस घटना के बाद ये खबर पूरे गांव में फ़ैल गई. बाप की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी बेटे की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…