परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंडक कालोनी परिसर में बालू गिराने वाले लोगों को मना करने एवं वीडियोग्राफी करने पहुंचे कनीय अभियंता को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस घटना को लेकर कनीय अभियंता सारण नहर प्रमंडल वीरेंद्र कुमार ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में जेई वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि बुधवार की सुबह मुख्य अभियंता सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग द्वारा दूरभाष पर राजकुमार कनीय अभियंता द्वारा बोला गया कि गंडक कॉलोनी के मुख्य अभियंता कार्यालय के गेट के सामने एक ट्रक (एचआर 38 पी 8264) के चालक द्वारा अवैध रूप से बिना किसी पदाधिकारी के अनुमति से बालू गिराया जा रहा है इस पर सूचना पाकर मैं पहुंचा और उसका वीडियो बनाने लगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…