परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रेमचंद वर्मा टेक्निकल डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच गुरुवार को कचनार बनाम रामगढ़ के बीच खेला गया। कचनार की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करते हुए रामगढ़ को निर्धारित 10 ओवर में 42 रनों पर समेट दिया। इसके जवाब में कचनार की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 8 रनों पर चार महत्वपूर्ण विकेट टीम ने गंवा दिए। इसके बाद विकास महतो और विकास ठाकुर की शानदार 34 रनों की साझेदारी की बदौलत कचनार की टीम ने 9.2 ओवर में 6 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच विकास का पुरस्कार कुमार ठाकुर को दिया गया। बता दें कि कुमार ठाकुर ने 2 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट तथा बल्लेबाजी करते हुए 10 रन बनाए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…