Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उद्घाटन मैच में कांटी को हरा मशरख विजयी

परवेज अख्तर/सिवान : सुपर मिनर्वा पब्लिक स्कूल आवासीय बसंतपुर द्वारा आयोजित दादी कौशल्या देवी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में शनिवार को कांटी बनाम मशरख टीम के बीच खेला गया। खेले आरंभ होने के पूर्व विधायक सत्यदेव राम एवं छपरा की जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खेल का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। टॉस कांटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई गई। जवाब में 107 रनों की लक्ष्य लेकर खेलने उतरी युवराज क्रिकेट क्लब मशरख की टीम ने 13.1 ओवर में 6 विकेट पर 107 रन बनाकर जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। मैन ऑफ मैच रहे मशरख टीम के धीरज सिंह को घोषित किया जो 30 बॉल में 64 रन तथा 2 विकेट हासिल किए। टूर्नामेंट के अंपायर राजेश राय एवंरिजवान अंसारी, उद्घोषक धनंजय मिश्र एवं जगजीतनतिवारी। सहयोगियों में बिंदेश्वरी सिंह, अवधेश मिश्रा, ध्रुव प्रसाद, मुखिया संदेश महतो, मुकेश कुमार सुमन, नाजिर अंसारी, कनवर लाल, हृदया मिश्र, कृष्णा साह, रितिक गुप्ता, दीपक गुप्ता, मंजू देवी,आदर्श सोनी, विवेक कुमार आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026