परवेज अख्तर/सिवान : सरयू नदी से जल भरकर बाइक से जीरादेई के अकोल्ही जल चढ़ाने जा रहे बाइक सवार एक कांवरिया की मौत ट्रैक्टर से की टक्कर से रविवार की रात हो गई। वहीं उसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश निवासी ओंकार सिंह चौहान बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंग्लिश गांव के ओंकार सिंह चौहान (18) अपने गांव के दो अन्य मित्रों के साथ रविवार की देर रात दरौली सरयू नदी से जल लेकर अकोल्ही स्थित शिव मंदिर जा रहा था। जैसे ही वह दरौली से आगे बढ़ा सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक टकरा गई। कहा जा रहा है कि ट्रैक्टर का एक ही हेडलाइट जल रहा था। इस कारण ओंकार ने उसे बाइक समझ लिया और ट्रैक्टर से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही दरौली पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हो अस्पताल पहुंचे। रविवार की सुबह अंत्यपरीक्षण के बाद घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…