Categories: पटना

ड्रीम इलेवन की टीम चुनकर कटिहार का प्लंबर मिस्त्री बना करोड़पति, इनाम में मिले रुपये से बनाएंगे सपनों का महल

कटिहार: जिले के मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के एक प्लंबर मिस्त्री ने मोबाइल एप पर आईपीएल क्रिकेट से जुड़ा ड्रीम इलेवन खेलकर एक करोड़ रुपये जीता है। मिस्त्री केवाला पंचायत के हंसवर निवासी बबलू मंडल के मोबाइल पर जैसे ही एक करोड़ रुपये जीतने का संदेश आया उनके घर की खुशी की लहर दौड़ गयी।

बबलू ने भगवान बताया कि उनके साला ने मोबाइल पर ड्रीम इलेवन एप लोड किया था। उसी ने ड्रीम इलेवन खेलने के बारे में जानकारी भी दी थी। पिछले दस दिनों से ड्रीम इलेवन खेल रहे थे। दो दिन पहले ड्रीम एलेवन में विजयी होने की सूचना मिली तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उन्होंने बताया कि एक करोड़ की राशि से तीस लाख रुपये टैक्स काटकर खाते में सत्तर लाख रुपये मिले तथा ड्रीम इलेवन टीम की ओर से मोबाइल पर धन्यवाद दिया गया है। इस पैसे से सबसे पहले अपना घर बनायेंगे तथा कुछ पैसे मंदिर में भी दान करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026