Categories: पटना

RRB NTPC मामले में FIR के बाद KHAN SIR फरार! कोचिंग और मोबाइल को भी कर दिया बंद….

पटना: आरआरबी एनटीपीसी के परीक्षा परिणाम को लेकर बिहार में परीक्षार्थियों के हंगामे मामले में पटना पुलिस ने खान सर समेत कई कोचिंग संचालक और छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार FIR दर्ज होने के बाद खान सर का पटना वाली कोचिंग बंद बताया जा रहा है. खबरों की माने तो खान सर आज सुबह से ही गायब हैं।

RRB-NTPC अभ्यर्थियों को उकसाने के आरोप में खान सर के खिलाफ पटना के पत्रकार नगर थाने में FIR दर्ज किया गया है. FIR दर्ज होने के बाद से ही खान सर गायब बताए जा रहे हैं. उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. साथ ही सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर खान सर के द्वारा केस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया गया है. पटना में स्थित खान सर का कोचिंग संस्थान ‘Khan GS Research Centre’ भी बंद बताया जा रहा है।

बता दें कि RRB-NTPC अभ्यर्थियों को उकसाने के आरोप में पटना पुलिस ने खान सर समेत कई कोचिंग संचालक और छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज किया है. FIR दर्ज करने मामले पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी को लेकर जो चार लोग पकड़े गए थे. उन लोगों से पूछ्ताछ के आधार पर और कुछ वीडियो वगैरह जो वायरल हुआ था. उसके आधार पर खान सर पर FIR दर्ज हुआ है।

बतातें चलें कि आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का मामला लगातार गरमाता जा रहा है. बिहार में बीते 72 घंटों से कई जिलों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव को लेकर राजेन्द्र नगर रेल थाना समेत तीन थानों में 2000 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज हुआ है. खान सर के अलावा एसके झा सर, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप सर, गोपाल वर्मा सर और बाजार समिति के कई कोचिंग संचालकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026