Siwan News

खेत में आग लगाने के दौरान भयावह रूप देख ग्रामीण हुए भयभीत

परवेज अख्‍तर /दरौली (सिवान):- कृषकों द्वारा गेहूं कटाई करने के बाद पराली (गेहूं कटाई के बाद अवशेष डंठल) अक्सर जला दिया जा रहा है। जिससे खेत की उर्वरा शक्ति तो कम हो ही रही हैं कभी-कभी तो आस पास के गांवों में भीषण अगलगी की संभावना बढ़ जा रही है। इस तरह के गैर जिम्मेदाराना रवैये से लोग भयभीत हो जा रहे हैं। विगत कई दिनों से मुख्यालय दरौली के ताल में, रामपुर निकरी, दोन सहित कई गांवों में यह दृश्य दिखाई पड़ रही है। रविवार को दोपहर में दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर बवना-कन्हौली गांव के बीच में किसी अज्ञात के द्वारा खेत के पराली(डंठल) में आग लगा दिया गया। आग धीरे-धीरे फैलते हुए तेजी से आसपास के डोभिया, कनैला, तरीवनी गांव के नजदीक भी जा पहुंची। आग जब गांव के नजदीक पहुंच गई तो गांव वासियों को अगलगी की चिंता सताने लगी। उसके बाद गांववासियों ने सीओ संजीव कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष जयनारायण राम को अगलगी की सूचना देने के बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। अगलगी की सूचना पर अग्रिशमन यंत्र पहुंच आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान दो घंटों तक दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर बवना-कन्हौली के पास राहगीरों की रफ्तार थम गई थी। आने जाने वाले राहगीर परेशान रहे। वहीं सीओ संजीव कुमार सिन्हा द्वारा लोगों से पराली न जलाने का आह्वान किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026