Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में डॉक्टर के क्लिनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्चे में लिखा- पैसा दो वरना पूरे परिवार को मार देंगे

गोपालगंज : जिले में में रंगदारी की मांग को लेकर बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर के निजी क्लिनिक सह आवास पर देर रात कई राउंड हवाई फायरिंग की. फायरिंग के दौरान अपराधियो ने रंगदारी की मांग को लेकर एक पर्चा भी छोड़ा और फरार हो गए. इस पर्चे में लाखों रूपये की रंगदारी की मांग की गयी है. घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के बदरजीमी बाजार की है.

बाइक से आये थे अपराधी

पीड़ित चिकित्सक का नाम डॉ एके शर्मा है. उचकागांव थाना क्षेत्र के बदरजीमी बाजार के पास लकड़ी मोड़ के समीप उनका घर और निजी क्लिनिक है. यहीं पर रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये. अपराधियों ने आते ही पहले डॉक्टर के आवास के सामने गेट के पास एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की. फायरिंग के दौरान अपराधियों ने एक पर्चा भी फेंका जिसमें लाखों रूपये की रंगदारी की मांग की गयी है और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गयी है.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

फायरिंग की पूरी वारदात डॉक्टर के घर में लगे CCTV में कैद हो गयी है. इस घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर के परिजन दहशत में हैं. मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है. इस घटना से महज दो सप्ताह पूर्व ही बेखौफ अपराधियों ने जादोपुर के बरईपट्टी में किराना व्यवसायी की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे. अभी तक इस मामले में भी कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026