परवेज अख्तर/सिवान: 30 जनवरी को महाराजगंज से अपहृत एक किशोर को पचरूखी पुलिस ने बुधवार की सुबह बरामद किया है। किशोर कसदेवरा निवासी स्व वीरेन्द्र प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनमोल का अपहरण 30 जनवरी को तब किया गया था, जब वह अपने दादा के साथ खेत में किसी काम से गया था। इस मामले में अपहृत किशोर के दादा लालबाबू प्रसाद के बयान पर महाराजगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। गांव के ही एक नामजद पर किशोर के अपहरण का आरोप था। इधर पुलिस किशोर के बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी ही थी, तभी बुधवार को अपहृत किशोर को पचरूखी पुलिस ने बरामद कर लिया।
अपहृत किशोर के मुताबिक एक बंद गाड़ी में उसे तीन लोग कहीं लेकर जा रहे थे। इसी बीच मुख्यमार्ग के बाईपास पर पचरूखी के समीप गाड़ी रुकी और गाड़ी में सवार एक व्यक्ति शौचालय करने चला गया। इसी बीच दूसरे व्यक्ति के मोबाइल पर फोन आया और वह भी गाड़ी से नीचे उतरकर बात करने लगा। इसी दौरान जो व्यक्ति गाड़ी चला रहा था, उसका ध्यान कहीं और देख किशोर चुपके से फरार हो गया। भाग रहे किशोर को अचानक पुलिस की गाड़ी दिख गई। पुलिस को किशोर ने पूरी कहानी बताई। इधर अपहरणकर्ता पकड़े जाने के भय से गाड़ी बैठ फरार हो गए। वहीं अपहृत के दादा के मुताबिक अपहरणकर्ताओं से उनका पूर्व से विवाद चल रहा है। हालांकि किशोर की कहानी पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। लोगों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…