Categories: पटना

मार के गरदा उड़ा देब, रुक आवतानी बिहार…तेज प्रताप की मामा साधु को सीधी चुनौती

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की रशेल से शादी से नाराज होकर टिप्पणी करने वाले मामा साधु यादव को तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप ने जमकर खरीखोटी सुनाई है। विधायक और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करके मामा साधु यादव को ललकारा है। उन्होंने अपने ट्वीट में साधु यादव का नाम नहीं लिया है, लेकिन दी गई चेतावनी का इशारा मामा साधु यादव की ओर ही है।

तेज प्रताप ने अपने ही अंदाज में लिखा है कि रुकऽअ हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार..! बुढ़-बुजुर्ग बाड़ऽअ, तनिक औक़ात में रहल सिख। पाजामा से बाहर अईला के कौनो ज़रूरत नईखे..! बता दें कि पूर्व सांसद व तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने उनकी शादी पर अंगुली उठाते हुए शुककक्रवार को कहा था कि समाज के बाहर की लड़की से शादी करना ठीक नहीं है।

एक अन्य ट्वीट में तेजप्रताप ने लिखा है कि हत्यारे साधु यादव का पुतला दहन छात्र जनशक्ति परिषद द्वारा किया गया। हमारी माँ-बहनों की इज़्ज़त को सरेआम बेइज़्ज़त करने वाले उस “कंस” को मेरा खुला निमंत्रण है कि अगर अपनी माँ का दुध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ। या अगर औकात है तो सामने में सीधा खड़ा होकर हीं दिखा दें!

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026