Categories: पटना

अररिया में घर के दरवाजे पर सो रहे किसान की हत्या, पहले गला दबाया फिर चाकू से गोद डाला

पटना: बिहार के अररिया जिले में अधेड़ किसान की हत्या कर दी। शनिवार की देर रात भरगामा थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार की यह घटना है।जानकारी के अनुसार गुलाब उरांव (55 वर्ष) अपने दरवाजे पर सो रहा था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने पहले उसका गला दबाया और फिर चाकू से शरीर पर कई वार किए, जिससे गुलाब की मौत हो गई। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच फ़ारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह शनिवार की रात भी गुलाब उरांव खाना खाकर दरवाजे पर बने मचान पर सोने चला गया। रविवार की अहले सुबह उसकी पत्नी भैंस को गोहाल से निकाल कर बैल निकालने के लिए अपने पति को जगाने गई। गुलाब उरांव को जगाने के लिए शरीर हिलाने के क्रम में उन्होंने देखा कि उसका शरीर ठंडा था और मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। साथ ही सीने पर चाकू के जख्म के निशान था।

ग्रामीणों के अनुसार भी गुलाब उरांव के सीने पर चाकू के जख्म के निशान थे। उसका गंजी भी खून से रंगा हुआ था। गुलाब उरांव की पत्नी लाचो देवी द्वारा शोर मचाए जाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। लोग घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर मामले की जांच कर रही है। एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026