Siwan News

युवक को चाकू मारकर किया घायल

निखिल तिवारी, दाउदपुर:- दाउदपुर थाना क्षेत्र के बगरा गांव के पास एक युवक को अपराधियों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक जौतपुर निवासी वार्ड संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष उमेश गोस्वामी का पुत्र प्रसांत गोस्वामी बताया जा रहा है। मिली जनकारी के अनुसार अपराधियों ने उस समय चाकू से हमला किया जब वह अपने बहन के घर से मोटरसाइकिल से अपने घर वापस आ रहे थे। पहले से बंगरा गांव के पास घात लगाए अपराधियों ने मोटरसाइकिल को रोक कर प्रसांत पर एका एक चाकू से हमला कर दिया।किसी तरह भाग कर अपराधियों से प्रशांत गोस्वामी ने अपनी जान बचाई। घायल प्रसांत का इलाज एकमा अस्पताल में कराया गया। बताते चलें उमेश गोस्वामी जैतपुर पंचयात उप मुखीया और वाढ संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष हैं। उनके द्वारा लगातार पंचायतों में हो रहे गलत तरीके से कामों का विरोध किया जा रहा है। जिसको लेकर उनको कितनी बार धमकियां भी मिली चुकी है। इस संदर्भ में उन्होंने पहले भी थाना को इस बात से अवगत कराया है। उमेश गोस्वामी ने थाना में आवेदन दे कर अपने लिए और पूरे परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026