Siwan News

व्यवसाई के प्रतिस्पर्धा में की गई लड्डन की हत्या-एसपी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- शनिवार की देर रात रेडीमेड कपड़ा एवं जमीन कारोबारी लड्डन मियां निर्मम हत्याकांड मे भाजपा भाजपा नेता समेत चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी मृतक के बड़े भाई जुबेर अहमद द्वारा दर्ज कराई गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के निर्देश पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ,जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के अनुसार प्रथम दृष्टया में हत्या व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में की गई है। इस संबंध में एसपी श्री झा ने नगर थाना में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हत्या के संबंध में मृतक के बड़े भाई जुबेर अहमद द्वारा चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें शहर के ही कृष्ण मुरारी सिंह बबलू चौधरी नितिन श्रीवास्तव एवं सैयद माँज आरफी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। ज्ञातव्य है कि सैयद माज आरफी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता है। एसपी श्री झा ने बताया कि नामजद चार अभियुक्तों में से कृष्ण मुरारी सिंह बबलू चौधरी एवं नितिन श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि सैयद माँज आरफी फरार हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी श्री झा ने बताया कि शव को देखने से ही ऐसा प्रतीत हो गया था कि हत्या करीबियों के द्वारा की गई है और हत्या के अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान जारी है, और घटना का स्पष्ट कारण अनुसंधान के पश्चात ही ज्ञात हो पाएगा ।लेकिन प्रथम दृष्टया में घटना व्यवसाई प्रतिस्पर्धा में की गई है ऐसा प्रतीत हो रहा है।पुलिस फरार भाजपा नेता माँज आरफ़ी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।वह पुलिस के डर से भूमिगत हो गया है।हालांकि पुलिस उसे हर हाल में गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।उधर हत्या कांड के दूसरे दिन भी परिजन सदमे से नही उबर पा रहे है।परिजनों का रोते-रोते बुरा हश्र हो गया है।परिजनों के हृदय बिदारक चित्कार से आस-पास के घरों में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।बतादें की मृतक लड्डन मियां जो सीवान ही नही बल्कि पूरे सम्पूर्ण जिले व सीमावर्ती जिले में एक मिलनसार के रूप में जाने जाने थे।गरीबों की मदद करना इनके आदतों में सुमार था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024