परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसुरी गांव में रविवार की सुबह वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ परिजनों ने हाथापाई की। ग्रामीणों के बीच बचाव से पुलिसकर्मी मौके से निकल कर बसंतपुर पीएचसी पहुंचे, जहां घायल एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत, प्रमोद कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद समेत सात घायलों का इलाज किया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि उसुरी गांव के उपेंद्र यादव को गिरफ्तार करने बसंतपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी रविवार की सुबह लगभग तीन बजे पहुंचे। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस द्वारा वारंटी को पकड़ लिया गया। उसके बाद परिजन एवं अन्य लोग आक्रोशित हो गए एवं पुलिस टीम के साथ हाथापाई एवं गाली गलौज करने लगे। अगल-बगल के ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस टीम सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने पुलिस जीप पर हमला बोल दिए, जिससे पुलिस जीप मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस टीम में शामिल लोगों ने बसंतपुर पीएचसी पहुंच अपना इलाज कराया। समाचार प्रेषण तक इस मामले में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…