परवेज अख्तर/सिवान:
किसान संघर्ष समन्वय समिति ने गुरुवार को बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किसान महापंचायत का आयोजन किया. जिसमे मोदी सरकार द्वारा लाये गए तीन किसान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की गई. साथ ही दस प्रस्ताव पारित कर राज्य व केंद्र सरकार के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. आशिफ को सौंपा गया.
ज्ञापन में किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लेने, किसानों द्वारा पराली जलाने पर दंडात्मक कारवाई नही करने, किसानों की कर्ज माफी समेत दस प्रस्ताव शामिल है. मौके पर राजेन्द्र सिंह, तारकेश्वर यादव, सुरेंद्र तिवारी, पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह, रेणु यादव, देवीलाल शर्मा, रविन्द्र सिंह, रामाशंकर यादव, अच्छेलाल प्रसाद, बृजकिशोर राय, रामसखी, ललन प्रसाद, बागेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…