बड़ी खबर

मोबाइल व पैसे छीनने के प्रयास में शराबियों ने होमगार्ड पुत्र को मारा चाकू, गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान : सराय ओपी क्षेत्र के एसकेजी सुगर मिल के समीप शराब के नशे में धुत दो शराबियों ने हरिदया मोड़ स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र से इलेक्ट्रिशियन की ट्रेनिंग लेकर लौट रहे एक 22 वर्षीय युवक से मोबाइल व रुपये छीनने का प्रयास किया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो शराबियों ने उस पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। शराबियों ने उसे सीना और पैर में चाकू मार कर घायल किया है। घायल युवक एमएच नगर के रामपुर गांव निवासी गंगासागर दुबे का पुत्र सुनिल दुबे है। घायल सुनील के पिता बड़हरिया थाने में होमगार्ड के सिपाही पद पर पदस्थापित हैं। सूचना मिलने पर दलबल के साथ सराय ओपी प्रभारी अस्पताल में पहुंचे और घायल का फर्द बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में बताया जाता है कि हरदिया मोड़ स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में सुनिल रोजाना इलेक्ट्रिशियन की ट्रेनिंग लेने के लिए आता था। शनिवार की शाम चार बजे ट्रेनिंग लेकर वह केंद्र के पीछे के रास्ते से पैदल स्टेशन की तरफ बढ़ रहा था। तभी सुगर मिल समीप दो शराबी नशे में धुत होकर आ रहे थे और सुनील को अकेला पाकर उसके पास रखे मोबाइल की छिनतई करने लगे। जब सुनील ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक शराबी ने पास में रखे चाकू से उस पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। खबर प्रेषण तक किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। घायल का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा था। वहीं सूचना पाकर सुनील के पिता भी अस्पताल पहुंच गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026