परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ समीप गुरुवार की रात एक युवक को दो युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद युवक को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का फर्द बयान लेकर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के शेखपट्टी गांव निवासी मो शहाबुद्दीन मंसूरी के रूप में हुई।
घायल ने बताया कि मैं ठेकेदारी का काम करता हूं। गुरुवार को काम करने के बाद घर के लिए निकाल रहा था। तभी नगर थाना क्षेत्र के चिकटोली मोड़ निवासी गुड्डू खान एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार कर घायल कर दिया और फरार हो गए। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित ने बताया कि घायल युवक के बयान पर एक नामजद सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।नामजद आरोपित गुड्डू खान को गिरफ्तार किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…