छपरा

कोविड-19: जीवन अनमोल है, अपनी सुरक्षा के प्रति रहें सतर्क

  • संक्रमण से खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए नियमों का करें पालन
  • मास्क का प्रयोग करना सबके लिय अनिवार्य
  • शारीरिक दूरी का पालन करना आदत में डालें

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। समुदायस्तर पर आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूकता अभियान चला रहें है। इसके साथ हीं जिला प्रशासन भी बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों का जागरूक कर रहा है। इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का जागरूक कर रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्टर के द्वारा आमजनों को कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि ‘अनलॉक’ हुई जिंदगी में मास्क पहनने से लेकर भीड़ में जाने के लिए जरूरी नियमों का कई जगहों पर ध्यान नहीं रखा जा रहा है, तो इसकी वजह भी कहीं न कहीं इसी से जुड़ी है। हो सकता है कि ये बातें कुछ समय के लिए तसल्ली देती हों, पर जो इससे प्रभावित होकर बाहर आ चुके हैं, जरा उनसे पूछिए। जिनका कोई अपना इसका शिकार हो चुका है, जरा उनकी पीड़ा समझने की कोशिश कीजिए। सिविल सर्जन ने कहा, यदि आप बाहर निकलते हैं और संक्रमण का डर है तो यह डर अच्छा है। यह बताता है कि आपको अपनी जिंदगी और अपनों से प्यार है। यही डर खुद को और अपनों की जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित भी करता है। इसके लिए बाहर निकलते समय व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें तथा मास्क अवश्य पहने।

कोरोना को हराना है तो, अपना जांच जरूर कराएं

डीपीएम अरविन्द कुमार ने कहा, कोरोना के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए जांच में तेजी लायी गयी है। पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर कोरोना का जांच की जा रही है। अगर कोरोना को हराना है तो सभी लोग अपना जांच जरूर कराएं। ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। सीनियर सिटीजन भी अपना कोरोना का टेस्ट जरूर करवाएं। इससे सही रिपोर्ट सामने आएगी और समय रहते देखभाल संभव हो सकेगी और दूसरे लोगों को भी संक्रमण से बचाया जा सकेगा। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। किसी भी व्यक्ति को टेस्ट करवाने के लिए घबराने की जरुरत नहीं है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता का करें विकास

कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी व मास्क के साथ पौष्टिक भोजन सबसे ज्यादा आवश्यक है। पौष्टिक भोजन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। भोजन में विटामिन सी को शामिल करके लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। गर्भवती एवं गर्भ में पल रहे बच्चे, बुजुर्ग, दस वर्ष से कम आयु के बच्चों, गंभीर बीमारियों के मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इनको कोरोना अपनी चपेट में आसानी ले सकता है। इन सभी को कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए। इसके अलावा भोजन में फलों को शामिल करना चाहिए।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल

  • व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें.
  • बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
  • साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें.
  • साफ दिखनेवाले हाथों की भी अंतराल पर सफाई करें.
  • छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंके.
  • उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
  • घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
  • बार-बार मास्क को ऊपर नीचे करने से बचें.
  • बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से एक सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
  • अपनी कोहनी के अंदरूनी हिस्से में छींके, अपने हाथों की हथेलियों में न खासें.
  • आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026