सिवान : बगैर चिकित्सकीय पर्ची के किया जाएगा कोविड-19 का टीकाकरण

परवेज अख्तर/सिवान : जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने आज जिला परिषद सभागार में कोविड-19 टीकाकरण के चौथे चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को वैक्सिनेट करने के संबंध में की गई अग्रिम तैयारियों की समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कल 1 अप्रैल से 45 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों को बगैर चिकित्सकीय पर्ची के कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा। इस स्थिति में काफी संख्या में टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की पहुंचने की प्रबल संभावना है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों के भवनों में अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन को आज ही अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना होगा कि कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों पर आने वाले लाभार्थियों को कम से कम दूरी तय करना पड़े।

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदधिकारी से प्रति पंचायत कम से कम साठ व्यक्तियों का कोरोना टीकाकरण करने का निर्देश दिया।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के न्यूनतम निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत अनुपालन अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य हेतु प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यरत कार्यबल के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मदद ली जाय।टीकाकरण केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था की सम्पूर्ण जबावदेही अंचल अधिकारी की होगी।

इस मौके पर अपर समाहर्ता, उप-विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला टास्क फोर्स के सभी सदस्यगण के अतिरिक्त जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026