सीवान में डॉक्टर के अनुपस्थिति में अल्ट्रासाउंड करते पकड़ा गया लैब टेक्नीशियन, एडीएम ने कहा कार्रवाई के लिए डीएम से करेंगे दरख्वास्त

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान के महाराजगंज अनुमंडल शहर मुख्यालय स्थित राधिका अल्ट्रासाउंड में शनिवार की शाम जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडे के निर्देश पर अपर समाहर्ता (एडीएम) विपिन कुमार राय के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान डॉक्टरों के अनुपस्थिति में एक महिला का अल्ट्रासाउंड कर रहे क्लिनिक के एक स्टाफ रंगे हाथ पकड़ा गया। क्लीनिक में अचानक जिला प्रशासन के औचक छापेमारी के बाद शहर में फर्जी तरीके से चल रहे अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्रों में हड़कंप मच गई।वहीं एडीएम ने क्लीनिक में अनियमितता पाई है उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही है।

एडीएम ने कहा की कार्रवाई के लिए डीएम से करेंगे दरख्वास्त

महाराजगंज शहर मुख्यालय पहुंचे एडीएम विपिन कुमार राय ने बताया कि राधिका अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर के अनुपस्थिति में एक नजमा खातून नाम की महिला का अल्ट्रासाउंड की जांच लैब टेक्नीशियन मुकेश कुमार के द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने बताया इस अल्ट्रासाउंड सेंटर में और भी कई प्रकार के अनिमियतता पाया गया है। इस संबंध में अपना जांच रिपोर्ट डीएम को सुपुर्द कर दूंगा। आगे की कार्रवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा किया जायेगा।

जांच टीम में अधिकारी रहे मौजूद

महाराजगंज शहर में चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड क्लिनिको पर नकेल कसने के लिए पहुंचे एडीएम के साथ छापेमारी टीम में महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार,बीडीओ डॉ.रवि रंजन,थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजेश कुमार राम, स्वास्थ्य प्रबंधक एम आलम शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026