परवेज अख्तर/सिवान: बड़हड़िया थाना क्षेत्र के पड़रौना गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक मजदूर की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। जहां परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। मृतक का पहचान रांची के ठेठेठांगर थाना क्षेत्र के मौनाडिपा गांव निवासी कृष्णा दास के रूप में हुई । मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मजदूर खाना खा कर चिमनी के बाहर टहल रहा था।
इसी दौरान अचानक से उसके चिखने की आवाज आई और वह गिरकर बेहोश हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और उसे आनन फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कृष्णा चिमनी पर ईंट बनाता था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…