परवेज अख्तर/सिवान : जिले के तरवारा जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने पांच घरों का निशाना बना एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना में ग्रामीणों में भय का माहौल है। बताया जाता है कि चोरों ने छत के सहारे घर में घुस कर तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद जैसे ही दो अन्य घरों में चोरों ने प्रवेश किया घर वाले जग गए और शोर मचाने लगे। हो हल्ला सुनकर चोर वहां से फरार हो गए। चोरों ने उदयभान सिंह, केके सिंह, लोकेश सिंह, हरेंद्र सिंह एवं सभाजीत सिंह के घरों को निशाना बनाया। बताया जाता है कि उदयभान सिंह के घर से 50 हजार, लोकेश सिंह के घर से 40 हजार एवं हरेंद्र सिंह के घर से 30 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी गई है जबकि केके सिंह और सभाजीत सिंह के घर में चोरी करने के दौरान हल्ला होने से चोरों को भागना पड़ा। संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत मिली है। अज्ञात चोरों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…