परवेज़ अख्तर/सिवान :- अपर जिला न्यायाधीश तृतीय मनोज कुमार की अदालत ने होमगार्ड के जवान वासिंद्र नाथ पांडेय हत्याकांड मामले में दाखिल की गई अजरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन की ओर से जमानत याचिका पर शुक्रवार को आंशिक सुनवाई की। अदालत में अभियुक्त लड्डन की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बचाव का पक्ष प्रस्तुत किया। मामले में अभियोजन का पक्ष रखते हुए अभियोजन पदाधिकारी ने अदालत का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि मामले में सुनवाई केस डायरी को लेकर विलंबित थी। केस डायरी आ गया है।अतः केस डायरी का अद्यतन अवलोकन कर मामले में सुनवाई की जाए। अभियोजन के निवेदन पर अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…