परवेज अख्तर/सिवान : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड से चर्चा में आए अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन की होमगार्ड के जवान वासिंद्र नाथ पांडे हत्याकांड मामले में जमानत याचिका पर गुरुवार को आंशिक सुनवाई की गई। निचली अदालत द्वारा होमगार्ड हत्याकांड मामले में जमानत की याचिका खारिज किए जाने के बाद लड्डन जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश राय की अदालत में जमानत हेतु याचिका दाखिल किया है। गुरुवार को लड्डन के अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने याचिका पर अपना पक्ष रखते हुए अदालत से जमानत देने का अनुरोध किया। किंतु लोक अभियोजक हरेंद्र कुमार सिंह द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया जाने पर कि मामले में अभी तक केस डायरी नहीं आ सकी है इसलिए सुनवाई करना न्यायोचित नहीं होगा। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात केस डायरी तलब करते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए 21 जून की तिथि निर्धारित कर दी है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…