Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

होमगार्ड हत्याकांड मामले में लड्डन को मिली जमानत

परवेज़ अख्तर/सिवान : मंडल कारा से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे होमगार्ड के जवान वाशिंद्र नाथ पांडेय की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त अजहरुद्दीन बैग उर्फ लड्डन को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। लड्डन के अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव से मिली जानकारी के मुताबिक लड्डन की ओर से उच्च न्यायालय में जमानत हेतु याचिका दाखिल की गई थी, जिसे सुनवाई के पश्चात अदालत ने स्वीकार कर लिया। बताया जाता है कि वाशिंद्र नाथ पांडेय की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में लड्डन को पुलिस ने अभियुक्त बनाया था। इस मामले में अपर जिला न्यायाधीश तृतीय मनोज कुमार की अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के पश्चात याचिका को खारिज कर दिया था। तत्पश्चात अजहरुद्दीन बैग उर्फ लड्डन की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी, जहां सुनवाई के पश्चात अदालत ने जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026