परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के किशनपुरा उत्तर टोला से लखनौरा पोखरा मंडी तक जाने वाली मार्ग में पंचम वित्त आयोग योजना अंतर्गत नवनिर्मित 400 फीट पीसीसी सड़क का उद्घाटन शनिवार को जिला पार्षद रमेश कुमार सिंह और जिला अभियंता सुभाष राय ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला पार्षद ने बताया कि इस सड़क का निर्माण छह लाख 48 हजार 500 रुपये की लागत से किया गया है।
इसके निर्माण हो जाने से लकड़ी, पड़ौली, किशनपुरा आदि गांव के गुजरने वाले राहगीरों एवं व्यवसायियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिला अभियंता ने कहा कि शेष अन्य सड़क का निर्माण भी शीघ्र योजना की स्वीकृति मिलते ही करा दिया जाएगा। उन्होंने सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना की। इस अवसर पर मुखिया संघ के उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष रवींद्र यादव, वार्ड संघ उपाध्यक्ष गुड्डू प्रसाद पटेल, उप मुखिया उमेश चौहान, विनोद सिंह, बृजकिशोर सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…