परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित मछली हाट में बाइक सवार दो लफूआ ने एक महिला से 51 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के उसुरी टोला गांव निवासी लालबाबू सिंह की पुत्री उषा देवी शुक्रवार को सेंट्रल बैंक से 51 हजार रुपये निकालकर अपने बेटे का फीस जमा करने के लिए आइडियल स्कूल में जा रही थी।
तभी सेंट्रल बैंक से पीछा कर रहे बाइक सवार दो लफूआ ने महिला से रुपये छीन लिए और फरार हो गए।उधर घटना की सूचना मिलते ही बाजार में गश्त कर रहे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे युवकों का पीछा किया परंतु मौके का लाभ उठाकर दोनों भागने में सफल रहे।खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…