Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लहरिया कट बाइक चलाने वाला चालक ने भिखमंगिन माँ-बेटी को रौंदा, बेटी की मौत

बाजार से भीख मांग कर लौट रहे थे अपने घर

घटना के बाद बाइक चालक बाइक छोड़ फरार

परवेज़ अख्तर/सिवान:- लहरिया कट चलाने वाले एक बाइक चालक ने भिखमंगिन माँ -बेटी को रौंद डाला। इस हादसे में माँ जीवन व मौत से जूझ रही है।लेकिन बेटी की मौत इलाज के उपरांत हो गई।यह उक्त घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर चट्टी स्तिथ स्टेट बैंक के समीप की बताई जा रही है। बतादें की माँ और बेटी अपने निकटम बाजार से भीख मांग कर अपने घर को पैदल जा रहे थे की तभी बिपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक बाइक चालक ने भिखमंगिन माँ और बेटी को रौंद डाला।घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को चिंताजनक स्तिथि में इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के पश्चात गम्भीर रूप से घायल बेटी नाजरीन परवीन ने अंतिम सांस ली। वहीं घायल माँ रजिया खातून का इलाज जारी है। जिसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। मृतका हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव की बताई जा रही है। बतादें की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक चालक आसानी से बाइक छोड़ फरार बताया जा रहा है। उधर घटना की सूचना जैसे ही लावारिश शव मुक्ति समिति के सदस्य सह समाजसेवी श्री निवास यादव को मिली तो श्री यादव तुरंत इसकी सूचना स्थानिय पुलिस प्रशासन को दी।सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।तथा पोस्मार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं श्री यादव के देख-रेख में घायल माँ का इलाज जारी है।उधर श्री यादव ने जिला प्रशासन से यह मांग किया है कि दुर्घटना में शामिल परिवार लाचार व बेबस है।

लाचारी व बेबस होने के नाते आपदा के तहत सहयोग राशि दी जाए। श्री यादव ने यह भी कहा की दुर्घटना में शामिल परिवार का कमाऊ सदस्त भी पैर से विकलांग है। बतादें की नगर थाना की पुलिस ने घायल मां का फर्द बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने हेतु उसकी एक कॉपी स्थानीय पुलिस को भेज दिया ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बाइक पर अंकित नंबर से फरार चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026