परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर पश्चिम टोला से शराब मामले में फरार चल रहा आरोपित पुलिस को चकमा देकर सदर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। फरार आरोपित कृष्णा राय है। सूचना प्रेषण तक आरोपित को पकड़ने में पुलिस जुटी थी। जानकारी के अनुसार कृष्णा राय कई दिनों से फरार चल रहा था।
इसी बीच पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंची। न्यायालय के आदेश पर ओपी पुलिस उसकी स्वास्थ्य जांच कराने सदर अस्पताल पहुंची। इस दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित पर स्थानीय थाने में 332/23 और 368/23 दो प्राथमिकी है। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…