लकड़ी नबीगंज: जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी को ले बीडीओ ने की बैठक, दिए कई निर्देश

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को बीडीओ सुशील कुमार ने कर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 19 अक्टूबर को किशुनपुरा मदारपुर खेल मैदान एवं लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि डीएम मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीण भी डीएम की बातों से रूबरू होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने कई दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में सीओ अजय कुमार ठाकुर, बीईओ रीता कुमारी, बीएओ सूरज मोहन झा, एमओ राहुल राज, प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026