लकड़ी नबीगंज: शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर हुई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के गोपालपुर स्थित पलटू टू उच्च विद्यालय में शनिवार को प्राचार्य प्रमेंद्रनाथ त्रिवेदी की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने पर चर्चा हुई। प्राचार्य ने शिक्षक एवं अभिभावकों से बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए आपसी सामंजस्य स्थापित करने की सलाह दी।

साथ ही शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, अनुशासन बनाने, बच्चों की समस्याओं का निदान करने आदि पर चर्चा की गई। मौके पर अभिभावकों से भी सुझाव मांगा गया। अभिभावकों ने भी अपनी सुझाव से अवगत कराया तथा बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अभिभावक राजन तिवारी, मेहताब आलम, रामेश्वर शर्मा, संजय सिंह, रामेश्वर साह समेत काफी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026