लकड़ी नबीगंज: बेंच पर बैठने को ले दो छात्राओं के बीच विवाद, पुलिस ने लगाई फटकार

एक छात्रा के अभिभावक ने की दूसरे छात्रा की पिटाई, पुलिस ने लगाई फटकार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय बलडीहा में बुधवार को आपसी विवाद को ले दो छात्राओं के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक छात्रा ने अपने अभिभावक को बुला दूसरे छात्रा की पिटाई करा दी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुदामा प्रसाद ने जामो थाना को आवेदन देकर पिटाई करने वाले छात्र के अभिभावक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजू कुमार के निर्देश पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार सिन्हा और एसआइ रिंकू कुमारी ने विद्यालय पहुंच कर मामले की जानकारी ली तथा आरोपित अभिभावक के घर पहुंच कड़ी फटकार लगाते हुए घटना की पुनरावृत्ति होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

बताया जाता है कि बलडीहा निवासी सह कक्षा सात की छात्रा के बीच बेंच पर बैठने के लिए विवाद हो गया। इसी बीच एक छात्रा ने अपने माता-पिता को इसकी सूचना दे दी। सूचना प्राप्त होते ही उक्त छात्रा के माता- पिता विद्यालय में पहुंचे और दूसरी छात्रा की पिटाई कर दी। स्कूल के रसोइया और प्रधानाध्यापक द्वारा बीच-बचाव किया गया। इस संदर्भ में प्रधानाध्यापक ने जामो थाना में आवेदन देकर एक छात्रा के माता-पिता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026