लकड़ी नबीगंज: दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तीन महिला सहित आठ घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बसौली गांव में रविवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तीन महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में अमरजीत मांझी, अंजली कुमारी, ममता देवी तथा दूसरे पक्ष से काजल कुमार, संजीत कुमार मांझी, रंजीत कुमार मांझी, अभिमन्यु कुमार पासवान, लालमती कुंवर शामिल हैं। घायलों में अंजली कुमारी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जात है कि इन दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था।

इसको लेकर रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बात बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें एक पक्ष से अमरजीत मांझी, अंजली कुमारी, ममता देवी तथा दूसरे पक्ष के काजल कुमार, संजीत कुमार मांझी, रंजीत कुमार मांझी, अभिमन्यु कुमार पासवान, लालमती कुंवर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नबीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में अमरजीत मांझी ने ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024