परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के लखनौरा गत दिनों दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने गुरुवार को ओपी में आवेदन देकर एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लखनौरा निवासी हफीजुद्दीन ने ओपी में आवेदन देकर गणेश साह और मोहन साह के विरुद्ध भूमि विवाद को ले मारपीट करने का आरोप लगाया है।
वहीं दूसरे पक्ष के गणेश साह ने ओपी में आवेदन देकर हफीजुद्दीन और एहसान अली के विरुद्ध मारपीट करने एवं जेब से 20 हजार रुपये छीन लेने, जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…