परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के जगतपुर सहाजीपटी गांव निवासी भोला मांझी, इदरीश साईं, रामदेव प्रसाद, बलिराम पंडित जो नल जल योजना क्रियान्वयन समिति के सभी नामजद आरोपित थे, को रविवार को ओपी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने गिरफ्तार कर देर शाम जेल भेज दिया.
बताते चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने 25 नवंबर 2022 को प्राथमिकी कांड संख्या 451/ 22 दर्ज कर इन लोगों को नामजद आरोपी बनाया था. नल जल योजना कार्य में धोखाधड़ी एवं लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…