परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी की अध्यक्षता में विकास मित्रों की बैठक हुई। बैठक में कई निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य नबीगंज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रत्येक पंचायतों से दो- दो गरीब-असहाय बालिकाओं का नामांकन हर हाल में कराना सुनिश्चित करना है।
बीडीओ व बीईओ ने संयुक्त रुप से बताया कि नामांकन नि:शुल्क होगा। साथ ही छात्राओं को पठन-पाठन एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। पदाधिकारीद्वय ने कहा कि विकास मित्र 25 मई तक हर हाल में अपने-अपने पंचायतों से बालिकाओं का नामांकन कराना सुनिश्चित करें, अगर इस कार्य में लापरवाही बरती गई तो संबंधित विकास मित्र के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विद्यालय के संचालक आनंद कुमार, वार्डन प्रतिमा कुमारी, विकास मित्र अजीत कुमार राम, प्रभुदयाल राम, प्रेमचंद कुमार राम, सत्येंद्र राम, दीपा कुमारी, सुनीता कुमारी, मंजू कुमारी, वरीय शिक्षक संजेश कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…