लकड़ी नबीगंज: विधायक ने किया दो सड़क का शिलान्यास

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने गुरुवार को प्रखंड के भादाखुर्द स्थित गोल्डेन दास के घर से आंगनबाड़ी केंद्र 1.69 किलोमीटर एवं कमकर टोला उज्जैना से बसौली यादव टोला मोड़ तक जाने वाली 1.750 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। विधायक के निजी सचिव सोनू कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित होने वाली भादा खुर्द स्थित गोल्डेन दास के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक की सड़क एक करोड़ 80 लाख 90 हजार एवं कमकरटोला उज्जैना से बसौली यादव टोला मोड़ तक जाने वाली सड़क एक करोड़ 80 लाख 91 हजार की लागत से पक्कीकरण की जाएगी।

इस मौके पर भादा खुर्द में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र की के आशीर्वाद से मुझे इस क्षेत्र का विकास करने का मौका मिला है। मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास कर रहा हूं। कहा कि लकड़ी नबीगंज में 95 सड़कों का सर्वे कराकर पक्कीकरण करने के लिए डीपीआर बन रहा है। निविदा के उपरांत जल्द ही उन सड़कों का भी निर्माण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर मुखिया राजकिशोर सिंह, यशवंत सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, प्रेम राजन सिंह , सत्येंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, अखिलेश पांडेय, विजय पांडेय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024