लकड़ी नबीगंज: मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के उज्जैना गांव में चार दिसंबर को दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें घायल वृद्ध रुदल राय की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनो में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ओपी की पुलिस टीम उज्जैना गांव पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि रुदल राय व नारायण राय के बीच मारपीट की घटना हो गई थी। जिसमें रुदल राय तथा अन्य स्वजन घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नबीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रुदल राय की स्थिति गंभीर बता चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहीं सदर अस्पताल से भी चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था, लेकिन स्वजन उनको घर लेकर चले गए और स्थानीय चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026