परवेज अख्तर/सिवान : जिले के ओपी क्षेत्र के पड़ौली धोबी टोला के एक युवक की झारखंड के बोकारो में मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान नौलाख सिंह के पुत्र मिथिलेश सिंह उर्फ टुन्ना सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मिथिलेश सिंह उर्फ टुन्ना सिंह झारखंड के बोकारो में एक प्राइवेट कंपनी में ट्रक चलाने का काम करता था। उसने ट्रक पर सरिया लाया था जिसे जेसीबी की मदद से अनलोड किया जा रहा था तभी सरिया उसके शरीर पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव गुरुवार को गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। उसकी मौत के बाद पत्नी अनु देवी, मां, रमावती देवी समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, उप प्रमुख प्रेम राजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह, मुखिया रामकुमार सिंह, सरपंच राजीव रंजन उर्फ राजन सिंह आदि मृतक के दरवाजे पर पहुंच ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…